जागरूकता को ले किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

फोटो संख्या : 7शाहपुर पटोरी. रेलवे द्वारा शाहपुर पटोरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर समपार फाटक जागरूकता अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम 1 जून से 5 जून तक चलाया जायेगा. रेलकर्मी द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड सोनपुर के छात्रों ने भाग लिया. इस […]

फोटो संख्या : 7शाहपुर पटोरी. रेलवे द्वारा शाहपुर पटोरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर समपार फाटक जागरूकता अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम 1 जून से 5 जून तक चलाया जायेगा. रेलकर्मी द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड सोनपुर के छात्रों ने भाग लिया. इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार के द्वारा जागरूकता संबंधी बाते भी बतायी गयी व पर्चे बांटे गये. मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस नुक्कड़ नाटक में लालबाबू ठाकुर, अखिलेश कुमार, विकास कुमार यादव, धीरज कुमार राज, भास्कर कुमार, दीपक राज गुप्ता, अभिषेक कुमार, विकास रजक, सुधीर कुमार गुप्ता, रौशन कुमार, राहुल कुमार आदि ने अपनी सहभागिता दी. इस मौके पर वाणिज्य अधीक्षक धनंजय कुमार सहित काफी संख्या में रेलकर्मी, क्षेत्र के गणमान्य व यात्री मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >