सड़क निर्माण में केबुल कटने पर होगी कार्रवाई : टीडीएम

समस्तीपुर. सड़क निर्माण के दौरान केबुल कटाव होने पर बीएसएनएल अब सख्त कार्रवाई करने के मूड में है. बढ़ती केबुल कटाव को रोकने के लिये बीएसएनएल अब ठेकेदारों पर कार्रवाई करेगी. इस बाबत टीडीएम जेए टिर्की ने बताया कि सड़क निर्माण के क्रम में सरकार ने कटाव से पहले बीएसएनएल को सूचित करने का निर्देश […]

समस्तीपुर. सड़क निर्माण के दौरान केबुल कटाव होने पर बीएसएनएल अब सख्त कार्रवाई करने के मूड में है. बढ़ती केबुल कटाव को रोकने के लिये बीएसएनएल अब ठेकेदारों पर कार्रवाई करेगी. इस बाबत टीडीएम जेए टिर्की ने बताया कि सड़क निर्माण के क्रम में सरकार ने कटाव से पहले बीएसएनएल को सूचित करने का निर्देश दे चुकी है. इसके बाद भी ठेकेदार बीएसएनएल को इसकी जानकारी नहीं देती है. जिससे केबुल कटाव होता है. इसका सीधा असर बीएसएनएल की नेटवर्क सेवा पर होता है. ऐसे में ठेकेदारों के खिलाफ जल्द ही सरकार को पत्र लिखा जायेगा. साथ ही इस संबंध में पथ निर्माण को भी सूचित किया जायेगा. बताते चलें कि ओएफसी केबुल से ही सभी दूरभाष केंद्र एक दूसरे से जुड़े रहते हंै. जिले में हो रहे सड़क निर्माण में सबसे ज्यादा के बुल कट रहा है. विगत दिनों भी रसलपुर में केबुल कट गया था. इस बाबत पटना से पहले ही आदेश दिया जा चुका है कि निर्माण कार्य से पहले बीएसएनएल को इसकी सूचना देना जरूरी है. साथ ही मिट्टी काटने के क्रम में उक्त स्थल पर बीएसएनएल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >