किसान सलाहकारों का धरना 12वें दिन जारी

फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. किसान सलाहकारों को वीएलडब्लू/वीइडब्लू पद पर समायोजन किये जाने की मांग को लेकर प्रखंड के ई किसान भवन परिसर में नारेबाजी करते हुए मंगलवार को 12वें दिन भी धरना जारी रहा. मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता किसान सलाहकार संघ के कार्यक ारी अध्यक्ष कपिलदेव राय ने की. उन्होंने कहा कि […]

फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. किसान सलाहकारों को वीएलडब्लू/वीइडब्लू पद पर समायोजन किये जाने की मांग को लेकर प्रखंड के ई किसान भवन परिसर में नारेबाजी करते हुए मंगलवार को 12वें दिन भी धरना जारी रहा. मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता किसान सलाहकार संघ के कार्यक ारी अध्यक्ष कपिलदेव राय ने की. उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. मौके पर नवल किशोर चौधरी, जटाशंकर प्रसाद, हेमप्रभा, गौरी कुमारी, प्रेमशीला कुमारी, रंजू कुमारी, संजू कुमारी आदि मौजूद थे. ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के किसान सलाहकारों की हड़ताल एवं धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही. कृषि कार्यालय पर धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष कपिल भूषण, सुरेन्द्र प्रसाद रौशन, संतोष झा, विकास कुमार, रामबालक राय, विनोद राम, महेश कुमार, जय प्रकाश आदि किसान सलाहकारों ने कहा कि सरकार की तानाशाही रवैये के कारण किसानों के सारे काम बंद पड़े हैं. उन्होंनेे कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वे अपना हक लेकर रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >