समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर स्थित निबंधित शराब दुकान पर सोमवार की रात कुछ लोगों ने सेल्स मैन के साथ मारपीट की. इसमें सेल्स मैन घायल हो गया. उसका उपचार सदर अस्पताल में कराया गया. जख्मी सेल्स मैन शंभुपट्टी के पाहेपुर गांव निवासी दिलीप कुमार ने गांव के चार पांच लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. सेल्समैन ने दर्ज की गयी प्राथमिकी में कहा है कि रात को कुछ लोग दुकान पर पहुंच कर बियर उपलब्ध कराने की मांग की. मुफ्त में बियर उपलब्ध कराने से असमर्थतता जाहिर करने पर आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि मारपीट के दौरान बियर की बोतल को तोड़ दिया. साथ ही गल्ला में बिक्री के बाद रखे करीब 60 हजार रुपये लेकर सभी फरार हो गये. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही आरोपितों की तलाश की जा रही है.
बाजोपुर शराब दुकान पर मारपीट के बाद गल्ला से रुपये लेकर भागा
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर स्थित निबंधित शराब दुकान पर सोमवार की रात कुछ लोगों ने सेल्स मैन के साथ मारपीट की. इसमें सेल्स मैन घायल हो गया. उसका उपचार सदर अस्पताल में कराया गया. जख्मी सेल्स मैन शंभुपट्टी के पाहेपुर गांव निवासी दिलीप कुमार ने गांव के चार पांच लोगों को आरोपित करते […]
