यात्री पखवाड़ा के तहत विभिन्न कायार्ें का होगा आयोजन

समस्तीपुर. रेलमंत्री के निर्देशों के आलोक में भारतीय रेल में यात्री सुविधा एवं उपभोक्ता सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. यह पखवाड़ा गत 26 मई से आगामी नौ जून तक मनाया जायेगा. मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मोहन ने बताया कि इस क्रम में मंडल स्थित स्टेशनों एवं ट्रेनों में समुचित […]

समस्तीपुर. रेलमंत्री के निर्देशों के आलोक में भारतीय रेल में यात्री सुविधा एवं उपभोक्ता सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. यह पखवाड़ा गत 26 मई से आगामी नौ जून तक मनाया जायेगा. मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मोहन ने बताया कि इस क्रम में मंडल स्थित स्टेशनों एवं ट्रेनों में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही है. यात्रियांे की सुख-सुविधा के लिए सभी संभव उपाय किये जा रहे हैं. इस पखवाड़े के दौरान यात्रियों के साथ-साथ रेल उपभोक्ताओं को सुरक्षा, संरक्षा आदि के संबंध में जागरूक किया जा रहा है. साथ ही उनसे प्राप्त सुझावों पर समुचित कार्यवाही भी की जा रही है. रेल कर्मचारियों को भी सुरक्षा, संरक्षा के साथ-साथ समय पालन पर भी विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >