बीडीओ व सीओ को आवेदन दे कारगर कदम उठाने की जतायी आवश्यकताहर लम्हा जाम में फंसा रहता है मुख्य बाजार व सुभाष चौक प्रतिनिधि, सिंघिया बढ़ते वाहनों की होड़ से सिकुड़ती जा रही सिंघिया मुख्य बाजार की सड़कों से गुजरने वालों को नित्य सड़क जाम से जूझना नियति बन गयी है़ इस चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोग जहां बेचैन हो रहे हैं़ वहीं प्रखंड एवं अंचल प्रशासन इससे बेखबर हैं़ इससे निजात दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष लालन सिंह ने बीडीओ एवं सीओ को आवेदन देकर इससे शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है़ दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि एक ओर जहां फुटपाथ व्यापारी सड़क के किनारे की जमीन को अतिक्रमण कर रखा है तो दूसरी ओर टेंपो एवं बस चालक दिन भर सड़क पर वाहन लगा कर यात्री का इंतजार करते रहते हैं़ वहीं मोटरसाइकिल चालक दुकान के सामने सड़क पर मोटरसाइकिल लगा कर लोग घंटों समान की खरीदारी करते हैं़ इसके कारण मुख्य बाजार बापू चौक सहित सुभाष चौक एवं कलाली चौक के सड़क पर जाम का नजारा बना रहता है़ वैसे पड़ाव संचालक द्वारा जगह-जगह अपना एजेंट खड़ाकर टेंपो चालक से स्टैंड चार्ज वसूली कर रहा है़ सरकार को भी निर्धारित राजस्व की प्राप्ति हो रही है़ फिर भी आमजन हलकान हो रहे हैं़ इसको लेकर नित्य प्रति वाहन चालक एवं आमजनों के बीच मारपीट हुआ करती है़ पर स्थानीय प्रशासन इसके प्रति कोई ध्यान नहीं देती है जिससे समस्या नासूर सी बनती जा रही है.
जाम से आजिज आप नेता खटखटाया प्रशासन का दरवाजा
बीडीओ व सीओ को आवेदन दे कारगर कदम उठाने की जतायी आवश्यकताहर लम्हा जाम में फंसा रहता है मुख्य बाजार व सुभाष चौक प्रतिनिधि, सिंघिया बढ़ते वाहनों की होड़ से सिकुड़ती जा रही सिंघिया मुख्य बाजार की सड़कों से गुजरने वालों को नित्य सड़क जाम से जूझना नियति बन गयी है़ इस चिलचिलाती धूप में […]
