बेटी की शादी में नहीं की रायशुमारी तो बगलगीर ने पीटा

दुल्हन व मां हुई घायल, सदर अस्पताल में भरती मामला मथुरापुर ओपी के सारी गांव काप्रतिनिधि, समस्तीपुर बेटी की शादी तय करने में पड़ोसियों से रायशुमारी नहीं की तो इससे गुस्साये बगलगीर ने दुल्हन और उसकी मां की पिटाई कर दी. घायल अवस्था में मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. वाकया मथुरापुर ओपी […]

दुल्हन व मां हुई घायल, सदर अस्पताल में भरती मामला मथुरापुर ओपी के सारी गांव काप्रतिनिधि, समस्तीपुर बेटी की शादी तय करने में पड़ोसियों से रायशुमारी नहीं की तो इससे गुस्साये बगलगीर ने दुल्हन और उसकी मां की पिटाई कर दी. घायल अवस्था में मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. वाकया मथुरापुर ओपी के सारी गांव में सोमवार की रात हुई. घायलों में अशोक मिश्र की पत्नी रंजू देवी (45) एवं उसकी बेटी आरती कुमारी शामिल हैं. पुलिस के समक्ष दिये फर्द बयान में घायल रंजू देवी ने कहा है कि उसने अपनी बेटी आरती की शादी आगामी आठ जून को तय कर रखी है. शादी के तय-तमन्ना और लड़की को देखने आये कु टुंब के स्वागत के लिए पड़ोसियों को नहीं पूछा. इसी बात को लेकर बगलगीर रंजीत मिश्र और प्रशांत मिश्र खार खाये हुए थे. घटना की शाम वह अपने दरवाजे पर बैठी हुई थी. इसी बीच दोनों आरोपित मौके पर पहुंच गये. साथ ही बिना पूछताछ के शादी करने को लेकर भला-बुरा कहने लगे. इस पर महिला ने अपने पति से बात करने को कहा. इसी बात को लेकर आरोपित ने गालीगलौज आरंभ कर दिया. इसका विरोध करने पर दोनों मारपीट शुरू कर दिया. बीच बचाव करने पहुंची बेटी को भी आरोपितों ने पीट दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद दोनों आरोपित मां बेटी को अकेला छोड़ कर वापस लौट गये. इसके बाद परिजनों ने घायल मां बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया. नगर पुलिस का बताना है कि घटना मथुरापुर ओपी से जुड़ा है. फर्द को सुरक्षित संबंधित ओपी को भेजने की तैयारी की जा रही है. इसके आलोक में मथुरापुर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >