भूमि विवाद में चली गोली, तीन घायल

विभूतिपुर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर सहोदर भाई ने परिजनों पर फायरिंग कर दी. इससे तीन लोग जख्मी हो गये. इनमें दो महिलाएं शामिल हैं. घायलों को ग्रामीणों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस संबंध में गांव […]

विभूतिपुर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर सहोदर भाई ने परिजनों पर फायरिंग कर दी. इससे तीन लोग जख्मी हो गये. इनमें दो महिलाएं शामिल हैं. घायलों को ग्रामीणों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
इस संबंध में गांव के लड्डूलाल महतो ने थाना में आवेदन दिया है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. मिली जानकारी के मुताबिक, लड्डूलाल महतो व राजेंद्र महतो के बीच जमीन को लेकर लंबे अरसे से विवाद चल रहा था. सोमवार को लड्डूलाल महतो का पुत्र उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था.
इसी बीच राजेंद्र महतो वहां पहुंचा और फायरिंग करने लगा. एक गोली फोदार महतो की आंख के पास लगी. वहीं एक अन्य छर्रा संजीता देवी व ज्योति कुमारी की कमर में लगी. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >