भूमि विवाद में तीन लोगों को मारी गोली

भूमि विवाद में तीन लोगों को मारी गोली पीएचसी में जारी है सभी घायलों का इलाजघायलों में एक किशोरी भी शामिल विभूतिपुर (समस्तीपुर). थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर सहोदर भाई द्वारा की गयी फायरिंग में तीन लोग जख्मी हो गये. इसमें दो महिलायें शामिल है. घायलों को ग्रामीणों […]

भूमि विवाद में तीन लोगों को मारी गोली पीएचसी में जारी है सभी घायलों का इलाजघायलों में एक किशोरी भी शामिल विभूतिपुर (समस्तीपुर). थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर सहोदर भाई द्वारा की गयी फायरिंग में तीन लोग जख्मी हो गये. इसमें दो महिलायें शामिल है. घायलों को ग्रामीणों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. इस संबंध में लडूलाल महतो ने एक आवेदन थाना में दिया है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. घटना के संबंध में बताया गया है लडूलाल महतो और राजेंद्र महतो के बीच एक जमीन को लेकर काफी अरसे से विवाद चल रहा था. सोमवार को लडूलाल महतो का पुत्र उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था. इसी बीच राजेंद्र महतो वहां पहुंचा और फायरिंग करने लगा. जिससे एक गोली फोदार महतो के आंख के पास लगा. वही एक अन्य छर्रे संजीता देवी और ज्योति कुमारी के कमर में लगी. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >