विभूतिपुर. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों शादी विवाह का कार्यक्रम चरम पर चल रहा है. कार्यक्रम के अवसर पर अक्सर लोगों के द्वारा डीजे साउंड की प्रथा शुरू हो गयी. जिसके कारण आम जनजीवन के शांत जिंदगी में व्यवधान उत्पन्न हो रही है. शुभ अवसर पर गीत संगीत की परम्परा पुरानी है. लेकिन आज कल डीजे के साउंड पर अश्लील व कान फोड़ आवाज में बजाया जा रहा है. उसका विरोध जगह जगह करने पर अप्रिय वारदात में बदलता जा रहा है. प्रदूषण विभाग के द्वारा तय मानक की धज्जियां उड़ाकर बहुत ही तेज आवाज में साउंड बजाने के कारण बच्चे, बूढ़े व हृदय रोगियों के खासा परेशानी का सबब डीजे बन गया है. भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुंजन कुमार मिश्रा ने इस संबंध में रोक लगाने की मांग थानाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों से की है.
डीजे साउंड पर रोक लगाने की मांग
विभूतिपुर. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों शादी विवाह का कार्यक्रम चरम पर चल रहा है. कार्यक्रम के अवसर पर अक्सर लोगों के द्वारा डीजे साउंड की प्रथा शुरू हो गयी. जिसके कारण आम जनजीवन के शांत जिंदगी में व्यवधान उत्पन्न हो रही है. शुभ अवसर पर गीत संगीत की परम्परा पुरानी है. लेकिन आज कल […]
