फोटो संख्या : 16 व 17आरएसबी इंटर कालेज की है छात्रासमस्तीपुर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर कला परीक्षा में राज्य स्तर पर 9 वां स्थान पाने वाली छात्रा उमा भारती की तमन्ना आइएसएस बनने की है. वह देश को नयी दिशा देने की इच्छा रखती है. स्टेट स्तर पर 9 वां स्थाना प्राप्त करने वाली इस छात्रा उमा भारती शहर के आरएसबी इंटर कॉलेज की छात्रा है. उसके पिता राजेश कुमार रमण पेशे से किसान हैं जो मूलत: बिथान प्रखंड के शनिचरा गांव के निवासी हैं. शहर के मगरदही वार्ड संख्या 29 में अपना मकान बना कर बच्चों को शिक्षित करने में जुटे हैं. इसकी माता अनीता कुमारी पेशे से शिक्षिका हैं जो फिलवक्त बिथान स्थित अपने गांव के स्कूल में पदस्थापित हैं. उमा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ दादाजी डॉ राजेंद्र कुमार रमण जो पेशे से चिकित्सक हैं को देती है जो हमेशा उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहते हैं. घर की बेटी की सफलता से पूरा परिवार उत्साहित है. उसके चाचा घनश्याम कुमार आरएसबी स्कूल में ही कार्यरत हैं. उनका कहना है कि अपनी इस बेटी की तमन्ना को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.
आइएएस बनने की तमन्ना रखती है उमा भारती
फोटो संख्या : 16 व 17आरएसबी इंटर कालेज की है छात्रासमस्तीपुर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर कला परीक्षा में राज्य स्तर पर 9 वां स्थान पाने वाली छात्रा उमा भारती की तमन्ना आइएसएस बनने की है. वह देश को नयी दिशा देने की इच्छा रखती है. स्टेट स्तर पर 9 वां स्थाना प्राप्त करने […]
