स्वास्थ शिविर में मिले मधुमेह के मरीज

फोटो संख्या : 1225 मई से 10 जून तक मंडल के हर स्टेशन पर चलेगा अभियान समस्तीपुर. मंडल के हर छोटे छोटे स्टेशनों पर डीआरएम सुधांशु शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा. इसको तैयारी को लेकर सीएमएस डॉ मोनिका सिंह ने रेलवे अस्पताल में वरीय चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र कई आवश्यक निर्देश […]

फोटो संख्या : 1225 मई से 10 जून तक मंडल के हर स्टेशन पर चलेगा अभियान समस्तीपुर. मंडल के हर छोटे छोटे स्टेशनों पर डीआरएम सुधांशु शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा. इसको तैयारी को लेकर सीएमएस डॉ मोनिका सिंह ने रेलवे अस्पताल में वरीय चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र कई आवश्यक निर्देश दिये हैं. इसी क्रम में मंडल के मुक्तापुर स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. श्री शैलेंद्र ने शिविर में आये मरीजों को बारी बारी से स्वास्थ्य की जांच की. इसमें रेल कर्मचारियों के अलावा ट्रेन से आने व जानेवालों मरीजों को जांच उनको स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी. चिकित्सक श्री शैलेन्द्र ने बताया कि शिविर में दो डायबिटीज के अलावा ब्लड प्रेशर के मरीज भी मिले हैं. जिनकी के आवश्यक दवा के साथ उचित सलाह भी दी गयी . इसके अलावा स्थानीय लोगों के साथ ट्रेनों में सफर करनेवालों मरीजों की जांच की जिसमें 46 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी. उन्होंने बताया कि मंडल के हर छोटे छोटे स्टेशनों पर अलग अलग समय में बारी बारी रेलवे अस्पताल के टीम जाकर शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच करेेगी. इसी क्रम में मुक्तापुर के स्टेशन अधीक्षक मृत्युंजय कुमार ठाकुर के अलावा रेल कर्मी सहित रेलवे अस्पताल के पारा मेडिकल कर्मी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >