इओ कार्यालय में ताला जड़कर पार्षद ने दिया धरना

फोटो संख्या : 7बोर्ड के निर्णय को धरातल पर उतारने की जतायी जरुरत नगर परिषद प्रशासन को दस दिनों की मोहलतसमस्तीपुर. नगर परिषद् कार्यालय में शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में तालाबंदी कर एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व नगर पार्षद अरुण प्रकाश ने किया. वहीं धरने पर मौजूद उपमुख्य पार्षद सुजय कुमार […]

फोटो संख्या : 7बोर्ड के निर्णय को धरातल पर उतारने की जतायी जरुरत नगर परिषद प्रशासन को दस दिनों की मोहलतसमस्तीपुर. नगर परिषद् कार्यालय में शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में तालाबंदी कर एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व नगर पार्षद अरुण प्रकाश ने किया. वहीं धरने पर मौजूद उपमुख्य पार्षद सुजय कुमार ने कहा कि पिछले दस दिनों से लगातार वार्डों में शिविर लगाकर नये वित्तीय वर्ष 2015-16 का होल्डिंग टैक्स वसूल किया जाना चाहिए. ताकि सरकार से प्राप्त आदेशानुसार प्रावधानों के तहत शहरवासियों को टैक्स में छूट का लाभ मिल सके. पार्षद मनोज कुमार जायसवाल ने कहा कि बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया जा चुका है कि वार्ड में शिविर लगाया जायेगा. आपत्तियों का निबटारा वार्डवार किया जायेगा लेकिन, इओ के द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है. पार्षद अरुण प्रकाश ने कहा कि सूद माफी कराने को लेकर पूर्व में भी आंदोलन किया गया था. सरकार से दिशा निर्देश प्राप्त है कि जून माह तक टैक्स जमा करने पर 15 प्रतिशत की छूट दी जायेगी एवं अक्तूबर माह से 2 प्रतिशत प्रत्येक माह ब्याज लगेगा. लेकिन इओ के द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने के कारण हर वर्ष शहरवासियों को सूद देना पड़ता है. पार्षद ने स्पष्ट कहा कि यदि 10 दिनों के अंदर बोर्ड के द्वारा लिये गये निर्णय पर कार्य नहीं किया जाता है तो कार्यालय में तालाबंदी करने को बाध्य हो जायेंगे. मौके पर पार्षद अनिता राम, सिराज अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >