किसान सलाहकारों का धरना प्रदर्शन जारी

समस्तीपुर. राज्य किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर शनिवार को भी प्रखंड के ई किसान भवन पर किसान सलाहकारों का धरना प्रदर्शन जारी रहा. धरना स्थल पर प्रखंड सचिव नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें वक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि जब तक किसान सलाहकारों का वीएलडब्लू/वीइडब्लू में समायोजन नहीं […]

समस्तीपुर. राज्य किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर शनिवार को भी प्रखंड के ई किसान भवन पर किसान सलाहकारों का धरना प्रदर्शन जारी रहा. धरना स्थल पर प्रखंड सचिव नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें वक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि जब तक किसान सलाहकारों का वीएलडब्लू/वीइडब्लू में समायोजन नहीं किया जाता है जब तक अनवरत प्रदर्शन जारी रहेगा. इस क्रम में उनके द्वारा धरना प्रदर्शन, अर्थी जुलूस, भिक्षाटन, काला बिल्ला, अनशन, तालाबंदी जारी रहेगा. मौके पर विकास कु मार, संतोष कुमार पंडित, कपिलदेव राय, प्रीति कुमारी, मीरा कुमारी, कंचन कुमारी, तारा कुमारी, प्रेमशीला कुमारी, मोहन कुमार, हेमप्रभा, विजय कु मार दास, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >