धर्मपुर में राज मिस्त्री को मारपीट कर रुपये छीेने

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजी चक धर्मपुर के निकट गुरुवार की रात राज मिस्त्री को मारपीट कर 14 सौ रुपये छीन लिये. घायल मिस्त्री का उपचार सदर अस्पताल में जारी है. घटना के बाबत पुलिस को दिये बयान में काजीचक धर्मपुर निवासी राज मिस्त्री कृष्ण कुमार दास ने कहा है कि अन्य दिनों की […]

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजी चक धर्मपुर के निकट गुरुवार की रात राज मिस्त्री को मारपीट कर 14 सौ रुपये छीन लिये. घायल मिस्त्री का उपचार सदर अस्पताल में जारी है. घटना के बाबत पुलिस को दिये बयान में काजीचक धर्मपुर निवासी राज मिस्त्री कृष्ण कुमार दास ने कहा है कि अन्य दिनों की भांति ही वह काम करके गुरुवार की देर संध्या वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में गांव के विनय कुमार चौधरी, राम स्वार्थ चौधरी व भोला नाथ चौधरी ने उसका रास्ता रोक लिया. विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. साथ ही जाते जाते जेब में रखे 14 सौ रुपये भी छीन लिये. पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >