कोल्ड स्टोरेज चौक पर हाइवे में गोलंबर निर्माण कार्य शुरू

ताजपुर. स्थानीय कोल्ड स्टोरेज चौक एनएच 28 में गोलंबर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. उक्त गोलंबर के निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है. विदित हो कि उक्त चौक पर ताजपुरझ्रपूसा एवं पटना मार्ग के मिलन बिंदू होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है. जिसमें कई लोगों […]

ताजपुर. स्थानीय कोल्ड स्टोरेज चौक एनएच 28 में गोलंबर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. उक्त गोलंबर के निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है. विदित हो कि उक्त चौक पर ताजपुरझ्रपूसा एवं पटना मार्ग के मिलन बिंदू होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है. जिसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. जिसे लेकर स्थानीय लोगों द्वारा अनेकों बार विभाग एवं सरकार को लिखित आवेदन देकर गोलंबर निर्माण कराने की मांग की जाती रही है. अंतत: एनएच प्राधिकार के परियोजना कार्यान्वयन इकाई मुजफ्फरपुर द्वारा सड़क चौड़ीकरण एवं गोलंबर निर्माण कार्य शुरू करने के साथझ्रसाथ अतिक्रमण खाली कराये जा रहे हैं. ताजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यकांत नारायण मिश्र समेत अनेकों लोगों ने इसके लिये एनएच प्राधिकार एवं विभागीय मंत्री को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >