विधिवत करें अभिलेखों का संधारण : एसडीओ

फोटो संख्या : 12 अनुमंडलीय इंपावरमेंट कमेटी की बैठक में दिया अधिकारियों को आदेशसमस्तीपुर. विभिन्न विभागों मंें सीडब्लूजीसी, एमडब्लूजीसी के मामले बढ रहे हैं. ऐसे में इन वादों पर ससमय उचित कार्रवाई होनी चाहिए. उक्त बातें सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रज्ज्वल ने शुक्र वार को अनुमंडलीय इंपावरमेंट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए […]

फोटो संख्या : 12 अनुमंडलीय इंपावरमेंट कमेटी की बैठक में दिया अधिकारियों को आदेशसमस्तीपुर. विभिन्न विभागों मंें सीडब्लूजीसी, एमडब्लूजीसी के मामले बढ रहे हैं. ऐसे में इन वादों पर ससमय उचित कार्रवाई होनी चाहिए. उक्त बातें सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रज्ज्वल ने शुक्र वार को अनुमंडलीय इंपावरमेंट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में बैठक आहूत की गयी थी. उन्होंने कहा कि ससमय प्रक्रिया नहीं होने के कारण दिक्क्तें होती है. उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को इसके लिये सभी अभिलेखों का संधारण विधिवत करने का आदेश दिया. लंबित वादों पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बाल विकास, शिक्षा पर बढ़ रहे मामलों पर उचित कार्रवाई करने को कहा. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >