सन साइन स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

रोसड़ा. स्थानीय सन साइन स्कूल में सीबीएसइ दसवीं के परीक्षा परिणाम में छात्र छात्राओं ने परचम लहराया है. स्कूल के निदेशक गणेश प्रसाद राय ने बताया की कुल 71 छात्र छात्राओं मंे 8 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया है. 10 सीजीपीए पाने वाली छात्रों में अंकित जायसवाल, दिव्यांग शांडिल्य, […]

रोसड़ा. स्थानीय सन साइन स्कूल में सीबीएसइ दसवीं के परीक्षा परिणाम में छात्र छात्राओं ने परचम लहराया है. स्कूल के निदेशक गणेश प्रसाद राय ने बताया की कुल 71 छात्र छात्राओं मंे 8 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया है. 10 सीजीपीए पाने वाली छात्रों में अंकित जायसवाल, दिव्यांग शांडिल्य, संदीप कुमार पाल, अभिषेक कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, श्रषिकेश प्रिंस,भारतेन्दु कुमार, हरे कृष्ण चौधरी है. वही पांच छात्रों ने 9़8 सीजीपीए लाया है. वही 6 ने 9़ 6, पांच ने 9़4, आठ ने 9़ 2 एवं 6 छात्र ने 9 सीजीपीए लाया है. छात्रों की इस सफलता पर निदेशक गणेश राय एवं प्रिंसपल कुमार रघु विरम समेत शिक्षकों ने छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की है. हसनपुर : सीबीएसई के दसवीं व बारहवीं के जारी परीक्षाफल में पीसीहाई स्कूल पटसा के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इससे विद्यालय प्रबंधन काफी उत्साहित हैं. निदेशक राम किशोर राय ने बताया कि विद्यालय कि इस सफलता से क्षेत्र के बुद्घिजीवियांे व विद्यालय के सफल छात्र के अभिभावकों के द्वारा सुबह से विद्यालय पहंुच कर प्रबंधन को बधाई देते हुये कहा कि उनके छात्र के इस बड़ी सफलता का श्रेय विद्यालय के बेहतर प्रबंधन को सराहते हुये कहा कि देहाती क्षेत्रांे में स्थित यह विद्यालय अपनी मेहनत व कुशलता के बल पर यह सफलता अर्जित करती आ रही है जो अपने आप में काबिले तारीफ है. निदेशक ने बताया कि विद्यालय कि इस सफलता के बाद सुबह से ही विद्यालय में नामांकन कराने को भीड़ उमड़ रही है. निदेशक श्री राय ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हीं के बदौलत विद्यालय परिवार काफी गौरवान्वित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >