फोटो संख्या : 1, 2 व 3 के अलावा 1 से 17 तक समस्तीपुर . सीबीएसई दसवीं परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. इससे अभिभावकों के साथ साथ विद्यालय प्रबंधन भी उत्साहित हैं. पीसी हाई स्कूल पटसा के छात्र आनंद गौरव ने 9.4 सीजीपीए हासिल किया है. वहीं दलसिंहसराय सेंट जोसेफ विद्यालय का छात्र कुणाल कुमार ने 9.6 सीजीपीए प्राप्त किया है. छात्रों का कहना है कि उसकी यह सफलता सच्चे लगन और कड़ी मेहनत की बदौलत प्राप्त हुआ है. इसमें उसके शिक्षकों का भी सक्रिय योगदान रहा है. इधर, साधना देवी विद्या पीठ के छात्र आदर्श आनंद को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ है. वहीं सेंट्रल पब्लिक स्कूल समस्तीपुर के 18 छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए प्राप्त किया है. वहीं 88 छात्र-छात्राओं ने 9 सीजीपीए रैंक पाने में सफल रहे हैं. विद्यापतिनगर : संत जोसेफ पब्लिक स्कूल की छात्रा आयुषि प्रीति ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में अव्वल अंक प्राप्त कर जिला में अपने गांव साहिट वृंदावन का सम्मान बढ़ाया है़ उसकी सफलता पर परिवार व गांव में हर्ष व्याप्त है़ इसे लेकर आयुषि ने बताया कि घर की पढ़ाई पर उनके सेवा निवृत शिक्षक दादा दादी का मार्ग दर्शन व विद्यालय के शिक्षक का अनुभव मददगार रहा है़ आयुषि को सभी विषय में टेन सीजीपीए के साथ ए ग्रेड प्राप्त हुआ है़ इस सफलता पर सांसद नित्यानंद राय व स्थानीय भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आयुषि के माता पिता को बधायी दी है़ आयुषि आगे की उच्च शिक्षा में भी बेहतर परिणाम लाने की इच्छा जतायी है़
आयुषि प्रीति ने गांव का बढ़ाया सम्मान
फोटो संख्या : 1, 2 व 3 के अलावा 1 से 17 तक समस्तीपुर . सीबीएसई दसवीं परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. इससे अभिभावकों के साथ साथ विद्यालय प्रबंधन भी उत्साहित हैं. पीसी हाई स्कूल पटसा के छात्र आनंद गौरव ने 9.4 सीजीपीए हासिल किया है. वहीं दलसिंहसराय […]
