शोभा कलश यात्रा के साथ सतचंडी महायज्ञ शुरू

/रफोटो संख्या : 8 पूसा. प्रखंड के धोबगामा पंचायत अंतर्गत मलिकौर गावं में माता सती स्थान में श्री श्री 108 सत चंडी महायज्ञ को लेकर बूढी गंडक स्थित बिरौली घाट से 301 कन्याओं ने शुक्रवार को शोभा कलश यात्रा निकली. जिससे बिरौली घाट से मलिकौर गांव तक जय माता दी के नारे से वातावरण गूंजायमान […]

/रफोटो संख्या : 8 पूसा. प्रखंड के धोबगामा पंचायत अंतर्गत मलिकौर गावं में माता सती स्थान में श्री श्री 108 सत चंडी महायज्ञ को लेकर बूढी गंडक स्थित बिरौली घाट से 301 कन्याओं ने शुक्रवार को शोभा कलश यात्रा निकली. जिससे बिरौली घाट से मलिकौर गांव तक जय माता दी के नारे से वातावरण गूंजायमान व भक्तिमय हो गया. इसके अलावे सरस संगीतमय श्रीमदभागवत कथा वाचक भारत शरण व्यासजी महाराज (वृन्दावन) का शुभारंभ महायज्ञ में और ही चार चांद लगा रहा है. इस एक सप्ताह तक चलने वाले भक्तिमय कार्यक्र म में प्रतिदिन पूजा, हवन एवं आरती के अलावे सरस संगीत व विषय संकीर्तन पुष्पा देवी की प्रस्तुति होगी. आगामी चार जून तक यह चलेगा. शोभा कलश यात्रा में समस्त ग्रामवासी के अलावे विभिन्न जिले से भी भक्तगण अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. यज्ञ समिति के अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने बताया कि इस महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर संपूर्ण समाज कृत संकल्पित हैं ताकि कहीं से किसी भी तरह के कोर कसर बाकी नहीं रह जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >