जितवरिया के किसानों ने अनुदान को लेकर लगायी गुहार

कल्याणपुर. प्रखंड में अंतर्गत जितवरिया पंचायत के दर्जनों किसानों ने प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री तक आवेदन देकर फसल क्षति पूर्ति अनुदान का वितरण अविलंब कराने का मांग की है. साथ ही किसानों ने सर्वेक्षित सूची में अनियमितता करने की भी बातें कही है. किसानों ने बताया कि जितवरिया पंचायत के किसानों की सूची जिला के […]

कल्याणपुर. प्रखंड में अंतर्गत जितवरिया पंचायत के दर्जनों किसानों ने प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री तक आवेदन देकर फसल क्षति पूर्ति अनुदान का वितरण अविलंब कराने का मांग की है. साथ ही किसानों ने सर्वेक्षित सूची में अनियमितता करने की भी बातें कही है. किसानों ने बताया कि जितवरिया पंचायत के किसानों की सूची जिला के वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. उसमें नाम अंकित होने के बाद भी अनुदान की राशि से वंचित किया गया है जबकि सरकार द्वारा अनुदान की राशि जल्द से जल्द पीडि़त किसानों के खाते पर पहुंचे. ऐसा आदेश दिया गया था. बावजूद प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियांे द्वारा इंटरनेट पर डाली गयी सूची से छेड़छाड़ कर भुगतान प्रक्रिया को नाजायज ठंग से लंबित किया गया है. जिसके कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है. हस्ताक्षर करने वाले किसानांे में मनोज कुमार झा, कौशल किशोर शर्मा, उमाकांत शर्मा, शशि भूषण झा, प्रेमलाल राय, नवीन कुमार झा, दिलीप कुमार झा, पंकज राय, अरविंद कुमार राय, रतनेश्वर ठाकुर, विजय ठाकुर, सुनील कुमार साह सहित दर्जनों किसान शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >