सलाहकारों ने खरीफ महोत्सव का किया बहिष्कार

समस्तीपुर. राज्य किसान सलाहकार संघ के राज्य व्यापी आंदोलन के तहत गुरुवार को 7वें दिन भी प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन तथा नारेबाजी जारी रहा. किसान सलाहकारों ने रोसड़ा व कल्याणपुर में आयोजित खरीफ महोत्सव का बहिष्कार किया. जिसके कारण खरीफ महोत्सव विफल रहा. समस्तीपुर मुख्यालय के ई किसान भवन पर जिला सचिव राजर्षि की […]

समस्तीपुर. राज्य किसान सलाहकार संघ के राज्य व्यापी आंदोलन के तहत गुरुवार को 7वें दिन भी प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन तथा नारेबाजी जारी रहा. किसान सलाहकारों ने रोसड़ा व कल्याणपुर में आयोजित खरीफ महोत्सव का बहिष्कार किया. जिसके कारण खरीफ महोत्सव विफल रहा. समस्तीपुर मुख्यालय के ई किसान भवन पर जिला सचिव राजर्षि की अध्यक्षता में सभी किसान सलाहकारों ने धरना प्रदर्शन एवं आक्रोशपूर्ण नारेबाजी किया. विजय कुमार दास और अन्य वक्ताओं ने कहा कि जब तक किसान सलाहकारों का भीएलडब्लू/भीइडब्लू में समायोजन नहीं किया जाता है, तब तक पूरे प्रदेश में अनवरत धरना प्रदर्शन, मशाल जुलूस, भिक्षाटन, अर्थी जुलूस, काला बिल्ला, अनशन, तालाबंदी जारी रहेगा. वक्ताओं ने कहा जब तक कैबिनेट से हमारी मांगों पर मुहर नहीं लगती जब तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर मनोज कुमार, नवल किशोर चौधरी, हेमप्रभा, गौरी कुमारी, प्रेमशीला कु मारी, विजय कुमार दास, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार समेत दर्जनों सलाहकार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >