निकाली गयी गायत्री ज्ञान महायज्ञ की शोभा यात्रा

फोटो संख्या : 23प्रतिनिधि, मोहनपुर नौ कुंडीय गायत्री ज्ञान महायज्ञ की आज भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यह बुधवार से आरंभ होकर 29 मई तक चलेगा. कलशयात्रा का उद्घाटन झंडोत्तोलन कर शिक्षाविद् जनक किशोर कापर ने किया. 501 कन्याओं ने सिर पर जल भरकर रसलपुर घाट से पदयात्रा करते हुए यजशाला तक पहुंची. यज्ञशाला में […]

फोटो संख्या : 23प्रतिनिधि, मोहनपुर नौ कुंडीय गायत्री ज्ञान महायज्ञ की आज भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यह बुधवार से आरंभ होकर 29 मई तक चलेगा. कलशयात्रा का उद्घाटन झंडोत्तोलन कर शिक्षाविद् जनक किशोर कापर ने किया. 501 कन्याओं ने सिर पर जल भरकर रसलपुर घाट से पदयात्रा करते हुए यजशाला तक पहुंची. यज्ञशाला में पहुंचने के बाद जय जवान जय किसान मानव मात्र एक समान, बेटी- बेटा एक समान, वृक्ष लगाना धर्म महान की जयघोष से संपूर्ण वातावरण गूंजायमान हो उठा. गायत्री ज्ञान महायज्ञ में शांति कुंज हरिद्वार से आये विद्वान लाल बाबू के नेतृत्व में भजन कीर्तन व प्रवचन एवं संस्कार का कार्यक्रम होगा. कलशयात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष सियाराम राय, सचिव रामस्वरूप राय एवं व्यवस्थापक श्यामसुंदर चौधरी, रविन्द्र प्रसाद राय, रणधीर कुमार, पर्यावरण सेवी सुजीत भगत, कन्हैया लाल शर्मा, राधे साह, राजकुमार राय, नंद किशोर राय, रामकिशोर राय आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >