खरीफ महोत्सव हुआ फ्लॉप

मोहनपुर. बीएलडब्ल्यू बनाने की मांग को लेकर कृषि सलाहकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही. प्रखंड कार्यालय पर आज दिन भर किसान सलाहकार धरने पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. कहा गया कि तत्कालीन कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने किसान सलाहकारों एवं विषयवस्तु विशेषज्ञों को प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनाने का वादा किया था. […]

मोहनपुर. बीएलडब्ल्यू बनाने की मांग को लेकर कृषि सलाहकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही. प्रखंड कार्यालय पर आज दिन भर किसान सलाहकार धरने पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. कहा गया कि तत्कालीन कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने किसान सलाहकारों एवं विषयवस्तु विशेषज्ञों को प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनाने का वादा किया था. परंतु, उन्होंने वादाखिलाफी की. इधर किसान सलाहकार की हड़ताल का प्रखंड कार्यालय पर व्यापक असर देखा जा रहा है. बीएओ अभिमन्यू कुमार ने बताया कि किसान सलाहकारों की हड़ताल के कारण खरीफ महोत्सव का आयोजन सफल नहीं हो पा रहा है. कृषि विभाग की अपंग होने की बात भी उन्होंने कहीं है. धरने पर अरुण पंडित, अजय कुमार, पवन कुमार, रणधीर कुमार, हर्षवर्धन कुमार, जयवर्धन कुमार, पवन कुमार, अमिलाभ कुमार, विनोद शर्मा बैठे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >