दूल्हा समेत कई महिलाएं जख्मी

सरायरंजन. शादी के मौके पर दूल्हे के साथ डीजे साउंड लेकर देव पूजन को घर से निकाला. डीजे पर अश्लील गाने बजाये जाने के विरोध में हुये मारपीट में कई महिला समेत दूल्हा जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामनाथ पासवान के पुत्र विमलेश कुमार की शादी […]

सरायरंजन. शादी के मौके पर दूल्हे के साथ डीजे साउंड लेकर देव पूजन को घर से निकाला. डीजे पर अश्लील गाने बजाये जाने के विरोध में हुये मारपीट में कई महिला समेत दूल्हा जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामनाथ पासवान के पुत्र विमलेश कुमार की शादी के मौके पर गांव के काली मंदिर में देव पूजन के लिए डीजे साउंड के साथ अश्लील गाना बजाया जा रहा था. इसका गांव के कुछ लोगों ने अश्लील गाना बजाने से मना किया. इसी क्रम में हुई तू तू मै मै में मारपीट हो गयी. इसमें दूल्हा समेत कई महिलाएं चोटिल हो गयी. इस संबंध में दूल्हे के भाई कमलेश पासवान ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें ग्रामीण अशोक सहनी, पप्पू सहनी, रामलाल सहनी समेत सात लोगों को आरोपित किया है. वहीं दूसरे गुट के पप्पू सहनी ने भी थाना में आवेदन दिया है. इसमें अनिल पासवान, जसवंत पासवान, अमित पासवान, कमलेश पासवान सहित सात लोगों को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष धनंजय झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >