फोटो संख्या : 16ताजपुर. स्थानीय गुदरी बाजार मंे ताजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक ताड़ी दुकान से एक अपराधी को देसी पिस्तौल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. वह थाना क्षेत्र के दरगाह रोड का मो़ जमील बताया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि ताजपुर में किसी घटना को अंजाम देने के लिये उक्त ताड़ी दुकान में अपराधी अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने चारांे तरफ से नाकेबंदी कर सभी ताड़ी दुकानों में छापेमारी शुरू कर दी. इसी क्रम में गिरफ्तार अपराधी ताड़ी दुकान में छुपने का प्रयास करने लगा. जिससे शंका होने पर उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद हुआ. छापेमारी में थानाध्यक्ष, अनि फुलेंद्र सिंह, सअनि सत्येन्द्र सिंह एवं टीएन शर्मा शामिल थे. संवाद प्रेषण तक अपराधी के आपराधिक गतिविधि की छानबीन की जा रही थी.
देसी पिस्तौल के साथ अपराधी गिरफ्तार
फोटो संख्या : 16ताजपुर. स्थानीय गुदरी बाजार मंे ताजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक ताड़ी दुकान से एक अपराधी को देसी पिस्तौल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. वह थाना क्षेत्र के दरगाह रोड का मो़ जमील बताया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि ताजपुर में किसी घटना […]
