दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघियाखुर्द गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह की पत्नी पुष्पा देवी ने दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पति के अलावा सास व ससुर को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में सुजीत के साथ हुई थी. पिता […]

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघियाखुर्द गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह की पत्नी पुष्पा देवी ने दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पति के अलावा सास व ससुर को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में सुजीत के साथ हुई थी. पिता ने क्षमता के अनुसार उपहार दिये थे. ससुराल जाने के बाद उनके ससुराल वाले बराबर दहेज में एक लाख रुपये नकद और बाइक की मांग करते हैं. इससे असमर्थतता जताने पर महिला के साथ मारपीट की जाती है. इससे तंग आकर उसने थाने पहुंच कर इसकी शिकायत की है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही इस मामले में अग्रेतर कदम उठाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >