घटना के बाद स्थानीय लोगों के पैसे की मदद से गयी घर सूचना मिलने पर यात्रियों ने किया ट्रेन की बोगी में हंगामासमस्तीपुर. टाटा से छपरा जाने वाली ट्रेन में सोमवार को एक बोगी में अटैची लिफ्टर ने एक महिला यात्री का पर्स छीनकर फरार हो गया. बताया जाता है कि झारखंड के जमशेदपुर जिले के जुगसलाई इसमासनगर निवासी नफीसा परवीन अपने घर से समस्तीपुर जिले के खानपुर सिरौत आ रही थी. इसी बीच बरौनी जंकशन से ट्रेन के खुलते ही पहले से घात लगाये अपराधियों ने महिला की चैन छीनना चाहा तो उसका विरोध किया. बाद में मजबूर होकर उस पर्स को छोड़ दिया. मौका मिलते ही लिफ्टर पर्स लेकर फरार हो गया. बताया जाता है कि बोगी में जैसे ही इसकी सूचना यात्रियों को मिली तो आग की तरह बात फैलने लगी. इससे बोगी में सवार यात्रियों में आक्रोश बढ़ने लगा. आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. यात्रियों का कहना था कि रेल प्रशासन के कर्मियों को इसकी सूचना देने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जिससे यात्रियों के साथ कभी कोई हादसा हो सकता है. आये दिन इस तरह की घटना होना आम बात हो गयी है. रेल प्रशासन सूचना मिलने पर भी पूरी तत्परता से कार्रवाई की दिशा में कदम नहीं उठाती है. जिससे महिला यात्रियों के लिये यात्रा करना मुश्किल हो रहा है. घटना के बाद जब ट्रेन समस्तीपुर पहंुची तो इसकी शिकायत जीआरपी थाने में की गयी. इस संबंध में पूछे जाने पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल बरौनी का है. इसकी सूचना बरौनी जीआरपी को दी जा रही है.
टाटा-छपरा एक्सप्रेस में महिला यात्री से लिफ्टर ने छीना पर्स
घटना के बाद स्थानीय लोगों के पैसे की मदद से गयी घर सूचना मिलने पर यात्रियों ने किया ट्रेन की बोगी में हंगामासमस्तीपुर. टाटा से छपरा जाने वाली ट्रेन में सोमवार को एक बोगी में अटैची लिफ्टर ने एक महिला यात्री का पर्स छीनकर फरार हो गया. बताया जाता है कि झारखंड के जमशेदपुर जिले […]
