वार्ड सदस्यों को मानदेय दे सरकार : साह

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र साह ने कहा कि पूरे जिले में 5200 वार्ड सदस्य हैं जो इस सम्मेलन में भाग लेंगे. वे सोमवार को शहर के सागर होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित रहे थे. उन्होंने सदस्यों की 13 सूत्री मांगों के लिए सम्मेलन में प्रस्ताव […]

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र साह ने कहा कि पूरे जिले में 5200 वार्ड सदस्य हैं जो इस सम्मेलन में भाग लेंगे. वे सोमवार को शहर के सागर होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित रहे थे. उन्होंने सदस्यों की 13 सूत्री मांगों के लिए सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर इस संबंध में ज्ञापन डीएम को देने की बात कही. मांगों में वार्ड सदस्यों को मासिक मानदेय देने, आजीवन पेंशन लागू करने, पांच लाख रुपये का बीमा कराने समेत अन्य मांग शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सम्मेलन से पूर्व सदस्यों के द्वारा जुलूस भी निकाला जायेगा. इसमें वार्ड सदस्य संघ के जिला अधिकार सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार विमर्श हुआ. आगामी 27 मई को नगर भवन में अधिकार सम्मेलन आयोजित की जायेगी. जिलाध्यक्ष श्री साह ने बताया कि मौके पर उमेश सिंह, शिवराम चौधरी, भवेश सिंह, सरोज ठाकुर, श्याम सहनी, सोनू झा, ज्ञान प्रकाश झा, मो. रीजवान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >