सरायरंजन. विगत दिनों प्रखंड क्षेत्र में आये भूकंप के झटकों से कई दर्जन पुराने ईंट, खपरैल व फूस के घर ढह गये. इसमें पीडि़त लोगों के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर बीडीओ व सीओ को कई बाद आवेदन भी दे चुके हैं. बावजूद इसके इतने समय बीत जाने के बाद उनकी मुआवजा की राशि नहीं दी गयी. इससे पीडि़त परिवारों की मुश्किलें बरकरार है. भीषण धूप और उमस भरी गर्मी को बिताना उनके लिए मुश्किल हो रहा है. पीडि़तों का कहना है कि यदि प्रशासन थोड़ी सी सजगता दिखाती तो उनके जख्म पर काफी हद तक मरहम लगने की उम्मीद बंध जाती. परंतु ऐसा नहीं हो पा रहा है. इधर, संपर्क करने पर इस संबंध में सीओ अरुण कुमार ने बताया कि जिला के द्वारा गठित टीम के सदस्य इसकी जांच करेंगे. इसके बाद ही मुआवजे की राशि दी जायेगी. वह भी सरकार की ओर से मिलने वाले निर्देश के आलोक में.
मुआवजे को ले भटक रहे पीडि़त
सरायरंजन. विगत दिनों प्रखंड क्षेत्र में आये भूकंप के झटकों से कई दर्जन पुराने ईंट, खपरैल व फूस के घर ढह गये. इसमें पीडि़त लोगों के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर बीडीओ व सीओ को कई बाद आवेदन भी दे चुके हैं. बावजूद इसके इतने समय बीत जाने के बाद उनकी मुआवजा की राशि […]
