हक के लिए नौजवान को आगे आना होगा : डीवायएफआई

मोहिउद्दीननगर. भारत की नौजवान पाटी सदस्यों ने कहा कि नौ जवानों को अपना हक लेना है तो उसे आगे आना होगा. कोेई भी सरकार अपनी रोटी सेकने के लिए नौजवान के समस्याओं को नहीं देख सकती है. उक्त बातें रविवार को पार्टी कार्यालय मदुदाबाद में रामबाबू पासवान की अध्यक्षता व अनिल राय के संचालन में […]

मोहिउद्दीननगर. भारत की नौजवान पाटी सदस्यों ने कहा कि नौ जवानों को अपना हक लेना है तो उसे आगे आना होगा. कोेई भी सरकार अपनी रोटी सेकने के लिए नौजवान के समस्याओं को नहीं देख सकती है. उक्त बातें रविवार को पार्टी कार्यालय मदुदाबाद में रामबाबू पासवान की अध्यक्षता व अनिल राय के संचालन में हुई बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही. उन्होंने कहा कि आज नौ जवानों को देखने वाला कोई नहीं है. इसलिए उसे यदि अपना हक लेना है तो एकजुटता दिखानी होगी. हक मांगनी होगी. सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इसमें तेजी लाना है ़ हर हाल में विधानसभा चुनाव पूर्व सदस्यता अभियान के लक्ष्य से आगे कार्य कर दिखाना है. मौके पर धर्मेंद्र कुमार राय, अरुण कुमार यादव, धर्मेंद्र राय, विन्देश्वर राय, प्रमोद राय, अवधेश राय, सोहन राय, संजीत राय, संजय राय आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >