मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत तीन घायल

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. इस संबंध में रामपुर गांव के मो. कैश ने एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. इसमें इनका बताना है कि शाम में उनकी पुत्री हाट जा रही थी तो पड़ोसी मो. इरशाद व […]

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. इस संबंध में रामपुर गांव के मो. कैश ने एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. इसमें इनका बताना है कि शाम में उनकी पुत्री हाट जा रही थी तो पड़ोसी मो. इरशाद व उसके पिता मो. जमशेद ने उसे पकड़ कर मारपीट करनी शुरू कर दी. वहीं बीच बचाव करने पहुंची पत्नी को भी सबों ने लाठी-डंडे से पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. साथ ही गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. इधर किशनपुर गांव के भुनचुन कुमार ने भी मारपीट करने की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. इसमें इनका बताना है कि वह अपने बच्चे को पढ़ा रहे थे तो पड़ोसी जितेन्द्र कुमार उर्फजीतू बच्चे का किताब फेंकने लगे. मना करने पर वह अपने पिता संग बांस के टुकड़े से वार कर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष शेखर प्रसाद ने दोनों मामले को दर्ज कर अनुसंधान की बातें कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >