फोटो संख्या : 11 से 15 तक बोले शहरवासीसमस्तीपुर. धर्मपुर चौक के संजय कुमार कुशवाहा का कहना है कि बिजली आपूर्त्ति 12 से 15 घंटे की जाती है. लेकिन, घर में लगा पंखा हवा देने के बजाये लो वोल्टेज के कारण सिर्फ डोलता नजर आता है. विद्युत कंपनी के अभियंता ट्रांसफॉर्मर मेंटनेंस कार्य को लगभग भूल चुके हैं. आजाद चौक के शकील रजा का कहना है कि विद्युत कंपनी उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी करने में जुटा है. बिजली मिलती भी है तो लो वोल्टेज के कारण मोटर व पंप हाफने लगते हैं. शिकायत की जाती है लेकिन कार्रवाई नहीं होती. बीएड कॉलेज रोड के प्रियरंजन का बताना है कि घरों में बिजली आपूर्त्ति के लिए लगे ट्रांसफॉर्मरों का अर्थिंग काफी जर्जर व कमजोर हो चुका है. विद्युत कंपनी लगे अर्थिंग की जांच करे तो पांच से आठ फुट गहरी ही अर्थिंग मिलेगी. जो मानक के विरुद्ध है. व्यवसायी पंकज कुमार का कहना है कि वे होटल चलाते हैं. होटल में बिजली की व्यवस्था ग्राहकों के लिए किया गया है. लेकिन लो वोल्टेज के कारण पंखे की हवा तो ठीक ढंग से नहीं मिलती है. लेकिन, 3 हजार का बिल कंपनी जरुर भेज देती है. राम बाबू चौक के अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि दिनभर काम काज के बाद जब घर जाते हैं तो एक अदद पंखे की हवा खाने के लिए उन्हें तरसना पड़ता है. घर में लगे बल्ब भी लो वोल्टेज के कारण ठीक ढंग से नहीं जल पाते हैं.
लो वोल्टेज वाली खबर का जोड़
फोटो संख्या : 11 से 15 तक बोले शहरवासीसमस्तीपुर. धर्मपुर चौक के संजय कुमार कुशवाहा का कहना है कि बिजली आपूर्त्ति 12 से 15 घंटे की जाती है. लेकिन, घर में लगा पंखा हवा देने के बजाये लो वोल्टेज के कारण सिर्फ डोलता नजर आता है. विद्युत कंपनी के अभियंता ट्रांसफॉर्मर मेंटनेंस कार्य को लगभग […]
