आरएसबी से पांच व छत्रधारी से चार परीक्षार्थी निष्कासित

डीपीओ लेखा व योजना ने निरीक्षण के क्रम में की कार्रवाई समस्तीपुर. जिले के चार केंद्रों पर आयोजित मौलवी व फोकानिया परीक्षा में जमकर कदाचार परीक्षार्थियों के द्वारा किया जा रहा है. वहीं परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक व वीक्षक मूक दर्शक बने हुए हैं. इसका खुलासा डीपीओ लेखा व योजना ने केंद्रों के निरीक्षण के […]

डीपीओ लेखा व योजना ने निरीक्षण के क्रम में की कार्रवाई समस्तीपुर. जिले के चार केंद्रों पर आयोजित मौलवी व फोकानिया परीक्षा में जमकर कदाचार परीक्षार्थियों के द्वारा किया जा रहा है. वहीं परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक व वीक्षक मूक दर्शक बने हुए हैं. इसका खुलासा डीपीओ लेखा व योजना ने केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन का दावा असफल हो चुका है. केंद्राधीक्षक व वीक्षक कदाचार में लिप्त परीक्षार्थियों पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं. उन्होंने बताया कि रोसड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जब वे निरीक्षण को पहुंचते तो सभी परीक्षार्थी व वीक्षक चार बजे से पूर्व ही जा चुके थे. जबकि परीक्षा का संचालन 5 बजे तक होना है. वहीं निरीक्षण के क्रम में जिला मुख्यालय स्थित आरएसबी इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र से 5 परीक्षार्थी क्रमश: क्रमांक संख्या 109, 147, 188, 206 व 284 तथा दलसिंहसराय स्थित छत्रधारी उच्च विद्यालय से 4 परीक्षार्थी क्रमश: क्रमांक संख्या 1209, 1240, 1245 व 1210 को कदाचार में लिप्त पाते हुए निष्कासित किया गया. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक को कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित करवाने की सख्त हिदायत दी गयी. डीपीओ ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी किताब को खोलकर निडरता के साथ उत्तर पुस्तिका को भरने में जुटे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >