25-26 को 12वीं व 29-30 मई को घोषित होगा 10 वीं का परिणामसमस्तीपुर. आज आयेगा दसवीं का परिणाम, कल आयेगा परिणाम, नहीं दो दिन बाद परिणाम आने की पूरी संभावना है़ पिछले दस दिनों से ऐसा ही सुनने को मिल रहा है़ इससे पहले सीबीएसइ के 10 वीं के परिणाम को लेकर इतना सस्पेंस कभी नहीं बना़ लेकिन शनिवार को बिहार झारखंड की रीजनल ऑफिसर रश्मि त्रिपाठी ने इससे पर्दे उठा दिया है़ उन्होंने बताया कि दसवीं से पहले 12 वीं का परिणाम घोषित किया जायेगा़ अगले सप्ताह दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिये जायेंगे़ संभावना जतायी की 25-26 को 12 वीं और 29-30 मई को 10 वीं का परिणाम जारी किया जायेगा़ सीबीएसइ पहले 12 वीं और उसके बाद 10 वीं कक्षा का परिणाम जारी करेगी़ सीबीएसइ ने अभी तक किसी भी परिणाम की तिथि को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल साइट्स पर परिणाम की तिथियां जारी करने से विद्यार्थी और अभिभावक परेशान हैं़ छात्र स्कूल से लेकर पटना स्थित रीजनल दफ्तर में परिणाम की जानकारी के लिए फोन करते रहे़ रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि सीबीएसइ सूत्रों का कहना है कि परिणाम जारी होने के एक दिन पूर्व सीबीएसइ प्रेस विज्ञप्ति जारी करेगा.
12 वीं के बाद जारी होगा 10 वीं का परिणाम
25-26 को 12वीं व 29-30 मई को घोषित होगा 10 वीं का परिणामसमस्तीपुर. आज आयेगा दसवीं का परिणाम, कल आयेगा परिणाम, नहीं दो दिन बाद परिणाम आने की पूरी संभावना है़ पिछले दस दिनों से ऐसा ही सुनने को मिल रहा है़ इससे पहले सीबीएसइ के 10 वीं के परिणाम को लेकर इतना सस्पेंस कभी […]
