रोसड़ा. विगत डेढ़ माह पूर्व विभूतिपुर थाना क्षेत्र से अपहृत लड़की का शुक्रवार को रोसड़ा कोर्ट मे बयान कलमबद्ध किया गया. बयान मंे लड़की ने अपहरण की घटना से इंकार कर अपने को बालिग बताते हुए स्वेच्छा से प्रेमी संग भाग कर समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर में शादी रचा ने के बाद कोलकाता चले जाने एवं पति पत्नी के रूप मे रहने की बात बतायी. लड़की ने पति के साथ रहने की इच्छा जतायी. कोर्ट ने पति के साथ रहने की इजाजत दे दी. लड़की सास के साथ ससुराल चली गयी. बता दे की लड़की के पिता ने पुत्री के अपहरण से संबंधित विभूतिपुर थाना मे विगत 26 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसमें सहरसा के युवक रविश कुमार समेत उसके मामा रोसड़ा निवासी विक्रांत कुमार,प्रशांत कुमार, निदार्ेश कुमार व नाना हरेराम केशरी को आरोपित किया था. प्राथमिकी मे बताया गया कि उनकी पुत्री रोसड़ा के एक कोंचिग संस्थान में पढ़ने जा रही थी. उसी क्रम मे जबरन गलत इरादे से अपहरण कर लिया गया.
लड़की ने पति के साथ रहने की जतायी इच्छा
रोसड़ा. विगत डेढ़ माह पूर्व विभूतिपुर थाना क्षेत्र से अपहृत लड़की का शुक्रवार को रोसड़ा कोर्ट मे बयान कलमबद्ध किया गया. बयान मंे लड़की ने अपहरण की घटना से इंकार कर अपने को बालिग बताते हुए स्वेच्छा से प्रेमी संग भाग कर समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर में शादी रचा ने के बाद कोलकाता चले जाने […]
