हसनपुर. थाना क्षेत्र के रामजानकी ठाकुरबाड़ी दुधपुरा से गुरुवार की रात अज्ञात चोरांे ने पत्थर की शिवलिंग, गणेश व हनुमान की प्रतिमा की चोरी कर ली. सुबह जब पुजारी पूजा करने गये तो मूर्ति को गायब देखा. तब उन्होंने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगांे को बुलाकर दी. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. वहीं दूसरी और गांव के लोग सुबह शौच के लिए गये तो मध्य विद्यालय दुधपुरा के पीछे मूर्ति को देखा तो अचंभित रह गये और पता लगाने की कोशिश करने लगे कि आखिर मूर्ति कहां की है और ऐसा कौन कर सकता है. महंत घनश्याम दास ने बताया कि गांव के ही लोगों से मठ की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. उनकी शंका है कि इसी द्वेष को लेकर लोगों ने घटना को अंजाम दिया गया. ऐसी घटना होने की सूचना क्षेत्र के श्रद्धालुओं में काफी निराशा व्याप्त है. वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना आपसी विवाद को लेकर की गयी है. इसका पता लगाया जा रहा है. जिसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मामले की सत्यता पता लगाने की कोशिश की जा रही है. दोषी को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.
ठाकुरबाड़ी से पत्थर की मूर्तियों की चोरी
हसनपुर. थाना क्षेत्र के रामजानकी ठाकुरबाड़ी दुधपुरा से गुरुवार की रात अज्ञात चोरांे ने पत्थर की शिवलिंग, गणेश व हनुमान की प्रतिमा की चोरी कर ली. सुबह जब पुजारी पूजा करने गये तो मूर्ति को गायब देखा. तब उन्होंने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगांे को बुलाकर दी. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. […]
