मोरवा. धर्मपुर बांदे पंचायत के वार्ड संख्या 14 में आग का कहर टूट पड़ा. गुरुवार की रात्रि को दो घरों में अचानक आग लग गयी. इससे लाखों की क्षति होने का अनुमान है. बताया जाता है कि बीन टोली में रात्रि को सभी लोग आराम से सो रहे थे तभी रामनाथ महतो के घर में अचानक आग लग गयी. आग की लपट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सारे घरों को जलाकर राख कर दिया. लोग जब तक जगकर आग बुझाने का इंतजाम करते तब तक इसकी लपट विन्देश्वर महतो के घर तक पहुंच गया. उसे भी बुरी तरह बरबाद कर दिया. अगलगी में कपड़ा, अनाज समेत नकदी भी जलने की बात बतायी जा रही है. सूचना पाकर उपमुखिया आशुतोष भूषण पांडेय ने पीडि़तों को चावल एवं गेहंू उपलब्ध कराया. अंचल प्रशासन से जांच कर पीडि़तों को मुआवजा देने की मांग की. पूर्व उपप्रमुख के पति मनोहर प्रसाद सिंह ने भी अग्नि पीडि़तों के लिए खाने पीने का बंदोबस्त किया है. अंचल द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है.
धर्मपुर बांदे में दो घर जल कर राख
मोरवा. धर्मपुर बांदे पंचायत के वार्ड संख्या 14 में आग का कहर टूट पड़ा. गुरुवार की रात्रि को दो घरों में अचानक आग लग गयी. इससे लाखों की क्षति होने का अनुमान है. बताया जाता है कि बीन टोली में रात्रि को सभी लोग आराम से सो रहे थे तभी रामनाथ महतो के घर में […]
