भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की राह धरेंगे वित्तरहित

समस्तीपुर. बिहार वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला इकाई की बैठक सोमवार को हुई. अध्यक्षता प्रो. गणेश प्रसाद यादव ने की. बैठक में प्रो. उमेश कुमार, डॉ हरिओम शाही, प्रो. कौशलेष कुमार ठाकुर, प्रो. विष्णु भूषण पांडेय, प्रो. महेश प्रसाद, प्रो. कृष्ण कु मार, प्रो. प्रेम, प्रो. चंद्र किशोर, प्रो. गोपीरमण झा, प्रो. […]

समस्तीपुर. बिहार वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला इकाई की बैठक सोमवार को हुई. अध्यक्षता प्रो. गणेश प्रसाद यादव ने की. बैठक में प्रो. उमेश कुमार, डॉ हरिओम शाही, प्रो. कौशलेष कुमार ठाकुर, प्रो. विष्णु भूषण पांडेय, प्रो. महेश प्रसाद, प्रो. कृष्ण कु मार, प्रो. प्रेम, प्रो. चंद्र किशोर, प्रो. गोपीरमण झा, प्रो. एसडीपी सिंह, प्रो. केके चौधरी, प्रो. विनोद कुमार झा, प्रो. भिखारी लाल सिंह आदि मौजूद थे. वक्ताओं ने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि अविलंब 30 मई 15 के पूर्व वर्ष 2011 से लेकर 2014 तक वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में वर्षों से कार्यरत शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का वेतनमद का बकाया अनुदान अतिशीघ्र भुगतान करने की मांग की. इससे उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न न हो सके. अगर भुगतान नहीं किया जाता है तो आंदोलन करने का बाध्य होना होगा जिसके जिम्मेवार सूबे की सरकार होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >