/ू/रशोक सभा में दी गयी दिवंतगत ग्रामीण चिकित्सक को श्रद्धांजलि

/रप्रतिनिधि, मोहनपुर : प्रखंड के मोहनपुर ग्रामीण चिकित्सक सेवा समिति के सदस्य डा. नन्द किशोर झा का आकस्मिक निधन गुरूवार को हो गया. उनकी दिवंगत आत्मा के शांति के लिए जलालपुर गांव में डा. विमल कुमार बाबुल के दरवाजे पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस शोकसभा में मोहनपुर ग्रामीण चिकित्सक सेवा समिति के […]

/रप्रतिनिधि, मोहनपुर : प्रखंड के मोहनपुर ग्रामीण चिकित्सक सेवा समिति के सदस्य डा. नन्द किशोर झा का आकस्मिक निधन गुरूवार को हो गया. उनकी दिवंगत आत्मा के शांति के लिए जलालपुर गांव में डा. विमल कुमार बाबुल के दरवाजे पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस शोकसभा में मोहनपुर ग्रामीण चिकित्सक सेवा समिति के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. शोक सभा में उनके फोटो पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की. उनके योगदान पर प्रकाश डाला. उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर कर उन्हें श्रद्घाजंलि दी गयी. वे बघड़ा में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में पैक्टिस करते थे. सभा की अध्यक्षता डा. विमल कुमार बाबुन ने की. शोक सभा में अंबिका सिंह, इन्द्रजीत सिंंह, राम नरेश राय, प्रवीण कुमार वर्मा, अशोक गुप्ता, विश्मंभर राय, सुनील कुमार सिन्हा, त्रिलोकी नाथ सिंह, रामनिवास आजाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >