बिथान. प्रखंड क्षेत्र के सलहा चंदन पंचायत के फुहिया कबीर मठ के प्रांगण में महंथ राम खेलावन साहेब की पांचवां पुण्य स्मृति दो दिवसीय सम्पन्न हुई. कार्यक्रम सम्मेलन की अध्यक्षता विंदेश्वरी दास ने की. अतिथियों का स्वागत आचार्य महंथ धर्मदास साहेब ने फूल मालाओं के साथ किया. मुख्य अतिथि आचार्य महंथ दीप नारायण साहेब, विशिष्ठ अतिथि डॉ श्याम सुंदर शास्त्री आदि ने कहा कि इस पुराने कबीर मठ जो 1834 में स्थापित हुआ था. इस मठ में रहे कुलगुरु केंद्रीय मंत्री राम विलास के पिता जामुन दास भी शिष्य रह कर बहुत दिनों तक यहां अपना समय व्यतीत किया. इस अवसर पर गुरुपूजन, आरती चौका एवं कबीर लीला का भव्य आयोजन किया गया. मौके पर पीतांबर साहेब, भोला दास, जागेश्वर राय, रामदास साहेब, साध्वी जानकी, शंभू शरण समेत कई अन्य मौजूद थे.
दो दिवसीय पुण्य स्मृति समारोह संपन्न
बिथान. प्रखंड क्षेत्र के सलहा चंदन पंचायत के फुहिया कबीर मठ के प्रांगण में महंथ राम खेलावन साहेब की पांचवां पुण्य स्मृति दो दिवसीय सम्पन्न हुई. कार्यक्रम सम्मेलन की अध्यक्षता विंदेश्वरी दास ने की. अतिथियों का स्वागत आचार्य महंथ धर्मदास साहेब ने फूल मालाओं के साथ किया. मुख्य अतिथि आचार्य महंथ दीप नारायण साहेब, विशिष्ठ […]
