आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

/रफोटो :::::::::12रोसड़ा. स्थानीय गांधी चौक पर बुधवार को एक मैजिक सवार के साथ मारपीट से आक्रोशित लोगों ने एसएच 55 को गांधी चौक के निकट जाम कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर दर्जनांे वाहनों की लंबी कतारे लग गयी.जिससे आवागमन बाधित हो गया. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने लोगों को समझा […]

/रफोटो :::::::::12रोसड़ा. स्थानीय गांधी चौक पर बुधवार को एक मैजिक सवार के साथ मारपीट से आक्रोशित लोगों ने एसएच 55 को गांधी चौक के निकट जाम कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर दर्जनांे वाहनों की लंबी कतारे लग गयी.जिससे आवागमन बाधित हो गया. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया. जानकारी के अनुसार बेगूसराय के पहसारा स्थित बीपीएस पब्लिक स्कू ल के मैजिक वाहन पर चालक समेत छह लोग सोनपुर जा रहे थे रेलवे गुमती के निकट पहुंचने पर रेलवे फाटक बंद थी.फाटक खुलते ही मैजिक चालक ओभर टेक कर वाहन को आगे निकालने लगा. इस क्रम में किसी वाहन से हल्की टक्कर हो गयी. इसी बात पर दोनों के बीच मारपीट हो गयी.मारपीट मे मैजिक सवार युवक राम कुमार झा का सिर फट गया तत्पश्चात मैजिक सवार ने वाहन को वही खड़ा कर सड़क को जाम कर दिया.घायल युवक बेवजह लाठी से मार कर जख्मी कर देने का आरोप गेटमैन पर लगा रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को इलाज के लिये भेज मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >