समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर 412 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 हैंडलर भी दबोचे गये

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने 412 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. महिला की निशानदेही पर तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है.

समस्तीपुर: नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से 412 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, महिला असम की ओर से आ रही ट्रेन से ब्राउन शुगर लेकर समस्तीपुर पहुंची थी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शहर के मगरदही घाट से तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया.

प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पुलिस ने महिला को पकड़ा

नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि असम की तरफ से आने वाली एक ट्रेन में एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर सफर कर रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित की और मंगलवार की सुबह ट्रेन के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंचने के बाद तलाशी अभियान चलाया.

इस दौरान संदिग्ध महिला को पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 412 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की बात पुलिस ने कही है. कार्रवाई में आरपीएफ का भी सहयोग लिया गया.

महिला की निशानदेही पर मगरदही घाट से तीन गिरफ्तार

पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए नगर थाना लाया. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस की टीम ने शहर के मगरदही घाट में छापेमारी की.

यहां से तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरुआ निवासी अमरजीत पासवान की पत्नी बेबी कुमारी, मगरदही घाट निवासी अमन कुमार, गौतम कुमार और मनोज साह के रूप में हुई है.

चारों आरोपितों पर दर्ज होगा मामला

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध नगर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बरामद 412 ग्राम ब्राउन शुगर को जब्त कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी. पुलिस अब इस मामले में नशीले पदार्थ की आपूर्ति और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर कॉलेज में 2-3 सितंबर को रोजगार मेला, Tata Motors और Foxconn समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >