क्षुब्ध ग्रामीणों ने यातायात रोक कर जताया रोष

सिंघिया. थाना क्षेत्र के बेहट गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने एक महीना पूर्व भुल्ला राय की गला दबाकर हत्या करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध प्रशासन के द्वारा कार्रवायी न होते देख सिंघिया, रोसड़ा सड़क को अनिश्चितकाल के लिये बांस बल्ला जलावन लेकर सोमवार की सुबह सात बजे से जाम कर दिया़ जो की समाचार लिखे […]

सिंघिया. थाना क्षेत्र के बेहट गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने एक महीना पूर्व भुल्ला राय की गला दबाकर हत्या करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध प्रशासन के द्वारा कार्रवायी न होते देख सिंघिया, रोसड़ा सड़क को अनिश्चितकाल के लिये बांस बल्ला जलावन लेकर सोमवार की सुबह सात बजे से जाम कर दिया़ जो की समाचार लिखे जाने तक जाम रहा़ जिससे यातायात पूर्णत: प्रभावित हो गया़ यात्रा कर रहे लोगों में से किसी को कोर्ट कचहरी का काम था़ किसी को तिलक चढ़ाने जाना था किसी को शादी समारोह में शामिल होना था़ यहां तक कि भारतीय स्टेट बैंक कैश की गाड़ी भी जाम में फंस गया़ और वह वहां से पुन: रोसड़ा लौट गयी़ जिससे बैंक के ग्राहक बिना राशि निकासी किये खाली हाथ लौट गये़ इस बीच जानकारी मिलते ही मौके पर रोसड़ा इंसपेक्टर अनील कुमार सिंह एवं सिंघिया पुलिस एवं सिओ शशि भूषण प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों से कई घंटों तक बातचीत की लेकिन सार्थक आश्वासन के लिये समस्तीपुर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे़ ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि इस कांड के आईओ जीतन राम से हमलोग मिले उन्होंने बताया कि उपर से हाथ बंधा हुआ है हमें आडर नहीं मिल रहा है़ उन्हें अभियुक्तों की अविलंब कुर्की जब्ती एवं गिरफ्तारी की मांग पड़ अड़े थे़ सीओ ने ग्रामीणों को एसपी से फोन पर बातचीत कराया उनके द्वारा सार्थक आश्वासन मिलने पर जाम को हटा दिया़ यह जाम दश घंटा तक लगातार जारी रहा़ बता दे कि 28 मार्च की रात भुल्ला राय की गला दबा कर हत्या की गयी थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >