समस्तीपुर. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके विकास की राह खोलने में सोलर चरखे महत्वपूर्ण साबित होंगे. इसके लिये पायलट प्रोजक्ट की जल्द ही शुरु आत की जायेगी. इसकी शुरुआत नवादा से की जायेगी. जहां एक लाख महिलाओं को चरखा देकर खादी के विकास से जोड़ा जायेगा. जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अभी यह प्राथमिक चरणों में ही है. इस परियोजना के लिये देश के पांच शहरों में प्रारंभिक कार्य किये जा रहे हैं. इससे जहां महिलाओं को स्वरोजगार देने में सुविधा होगी. वहीं महिलाओं क ो औसतन 5 से 8 हजार तक की आमदनी भी हो जायेगी. उनके घरों से ही उत्पादन व बिक्री का कार्य किया जायेगा. यह कपड़े स्कू ली पोशाकों में काम आयेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार आती है तो समस्तीपुर के सरायरंजन के शहजादापुर की नीचे मछली, ऊपर बिजली की योजना को सफल किया जायेगा. वहीं उन्होंने कहा कि इस योजना से 25 से 30 मेगावाट बिजली पैदा कि जा सकती थी. जिससे अंधकार दूर करने में कामयाबी मिलती. साथ ही कहा कि यह उनकी सबसे श्रेष्ठ योजनाओं में एक थी.
सोलर चरखों से आत्मनिर्भर होगी महिलाएं
समस्तीपुर. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके विकास की राह खोलने में सोलर चरखे महत्वपूर्ण साबित होंगे. इसके लिये पायलट प्रोजक्ट की जल्द ही शुरु आत की जायेगी. इसकी शुरुआत नवादा से की जायेगी. जहां एक लाख महिलाओं को चरखा देकर खादी के विकास से जोड़ा जायेगा. जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने […]
