जानकी नवमी अवकाश को ले लटका रहा सरकारी कार्यालयों में ताला

फोटो संख्या : 4 व 5समस्तीपुर. लगातार दो दिनों तक भूकंप के कंपन से थर्राया सरकारी कार्यालय भी सोमवार को काफी शांत दिखा. जानकी नवमी अवकाश को लेकर सभी सरकारी कार्यालयों में ताला लटका रहा. समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस कार्यालय में कुछ चहल पहल नजर आ रही थी. वहीं इसी परिसर में बने विद्युत कंपनी […]

फोटो संख्या : 4 व 5समस्तीपुर. लगातार दो दिनों तक भूकंप के कंपन से थर्राया सरकारी कार्यालय भी सोमवार को काफी शांत दिखा. जानकी नवमी अवकाश को लेकर सभी सरकारी कार्यालयों में ताला लटका रहा. समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस कार्यालय में कुछ चहल पहल नजर आ रही थी. वहीं इसी परिसर में बने विद्युत कंपनी के शिकायत केंद्र में भी कुछ लोग अपनी शिकायत को ले जमे हुए थे. इधर, सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में भी अवकाश को लेकर वीरानगी छायी रही. हालांकि कचहरी कैंपस स्थित छोटे द्वार के माध्यम से कार्यालय से जुड़े कर्मी दोपहर के बाद अपने लंबित कार्यों को निष्पादित करने में जुटे थे. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में कुछ लोग बैठ आराम फरमा रहे थे. कार्यालय के सभी कक्ष में ताला जड़ा हुआ था. लेकिन, कचहरी रोड स्थित न्यायालय परिसर, डाकघर, बीएसएनएल कार्यालयों में काफी चहल पहल थी. वहीं सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहे. बैंकों में उमड़ी भीड़फोटो संख्या : 7शनिवार व रविवार को आये भूकंप के बाद सोमवार को जब जिले में विभिन्न बैंकों की शाखा का ताला खुला तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. खासकर रुपये निकासी करने वाले लोगों की उपस्थिति ज्यादा दिखी. वहीं शहर के कई व्यवसायियों के द्वारा रकम जमा करने की होड़ मची हुई थी. वहीं कुछ लोग एकाउंट से बैलेंस स्थानांतरण कराने में जुटे थे. विदित हो कि शनिवार को बैंकों का कार्य दिवस हाफ डे होता है. वहीं 11.42 बजे भूकंप आने के कारण विगत शनिवार को बैंकों में लेन देन की प्रक्रिया ठप हो गयी थी. वहीं कई कार्य भी बैंक अधिकारियों का अधूरा रह गया था. जिसे सोमवार को निबटारा करते हुए देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >