कोर्ट के आदेश पर छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

एक माह पूर्व आरोपित ने अपहरण की दी थी धमकीपुलिस पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोपवारिसनगर. मथुरापुर ओपी क्षेत्र के अकबरपुर गांव से एक मैट्रिक की छात्रा के अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में एक परिवाद न्यायालय में दायर कर उक्त गांव की पीडि़त मां ने सात लोगों […]

एक माह पूर्व आरोपित ने अपहरण की दी थी धमकीपुलिस पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोपवारिसनगर. मथुरापुर ओपी क्षेत्र के अकबरपुर गांव से एक मैट्रिक की छात्रा के अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में एक परिवाद न्यायालय में दायर कर उक्त गांव की पीडि़त मां ने सात लोगों को आरोपित किया है. दायर परिवाद में कहा है कि एक माह पूर्व गांव के पूनम महतो से इनका झगड़ा हुआ था. उस वक्त उसने उनकी पुत्री के अपहरण की धमकी दी थी. इनका आगे बताना है कि उसके यहां गांव का ही गोलू कुमार काम करता था. वह बराबर मेरे घर आता जाता था. साथ ही उसकी पुत्री पर बुरी नजर रखता था. इधर सात अप्रैल को वह मेरे घर पर आया व मेरी पुत्री से मैट्रिक का रिजल्ट निकलने की बातें कहते हुए नेट पर देखने साथ ले गया. वहीं शाम तक पुत्री के नहीं लौटने पर गोलू के घर जाने पर उसे भी गायब पाया. वहीं सूचना पर पुत्री का आधार कार्ड हायाघाट स्टेशन से बरामद हुआ. आवेदन में सात लोगों को आरोपित करते हुए पुत्री के अपहरण, हत्या, बलात्कार या बेचने की नीयत बतायी गयी है. साथ ही स्थानीय मथुरापुर ओपी पुलिस पर सहयोग नहीं देने का भी आरोप लगाया है. इधर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर अनुसंधान के लिए सअनि केके राय को मामला सौंपा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >