बीएड की पढ़ाई के लिए पटोरी एएनडी कॉलेज का होगा निरीक्षण

शाहपुर पटोरी. पटोरी के आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई शुरू करने की पहल आरंभ हो गयी है. इसके लिए कुलपति के द्वारा शीघ्र ही टीम भेजकर निरीक्षण कराया जायग्ेाा. साथ ही स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर जून के दूसरे सप्ताह में राज्यपाल का कार्यक्रम लेने के लिए कुलपति ने पत्र भेज […]

शाहपुर पटोरी. पटोरी के आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई शुरू करने की पहल आरंभ हो गयी है. इसके लिए कुलपति के द्वारा शीघ्र ही टीम भेजकर निरीक्षण कराया जायग्ेाा. साथ ही स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर जून के दूसरे सप्ताह में राज्यपाल का कार्यक्रम लेने के लिए कुलपति ने पत्र भेज दिया है. पुरातन छात्र संघ के अनुरोध पर कुलपति प्रो़ साकेत कुशवाहा एक बैठक आयोजित कर आश्वासन दिया. इस बैठक में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अजीत कुमार सिंह, डीओ डॉ केके साहू, डॉ एएन झा, डॉ एलपी जायसवाल, केशव कुमार, सोहन चौधरी, पुरातन छात्र संघ के अध्यक्ष अतुल त्रिवेदी, संरक्षक गौरीशंकर सिंह, सचिव प्रो़ मनोज कुमार गुप्ता, दीपक प्रकाश, कोषाध्यक्ष उदय कुमार चौधरी, सह संरक्षक इंतखाब आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >