भूकंप के झटके से दहशत में लोग

फोटो संख्या : 16, 17 व 18प्रभात खबर टोली, मोहनपुरप्रखंड क्षेत्र में रविवार को दोपहर में भूकंप के झटके से लोगों में दहशत छा गयी. लोग अपने-अपने बच्चों तथा परिजनों के साथ घर से बाहर निकलकर इघर उधर भागने लगे. कुछ ही सेकेंड के बाद जब धरती डोलना शंात हुआ तो लोगों को जान में […]

फोटो संख्या : 16, 17 व 18प्रभात खबर टोली, मोहनपुरप्रखंड क्षेत्र में रविवार को दोपहर में भूकंप के झटके से लोगों में दहशत छा गयी. लोग अपने-अपने बच्चों तथा परिजनों के साथ घर से बाहर निकलकर इघर उधर भागने लगे. कुछ ही सेकेंड के बाद जब धरती डोलना शंात हुआ तो लोगों को जान में जान आयी. पूरे प्रखंड क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. परंतु जलालपुर गांव में पुराने मकान में खास कर जो दो मंजिला मकान बने है, उनके दिवारों में दरारे पर गयी है. सीओ अखिलेश प्रसाद सिंहा ने बताया कि किसी प्रकार की कोई क्षति नही हैं. ताजपुर : प्रखंड क्षेत्र रविवार की दोपहर भूकंप के झटके आने से बाजार के लोग बदहवाश अपनी-अपनी दुकानों से भागकर सड़क पर आ गये. भूकंप के कारण स्थानीय रेफरल अस्पताल भवन में अनेकों स्थानों पर दरारें पड़ गयी. छत कई स्थानों पर दड़क गये. इस बाबत पूछे जाने पर अस्पताल प्रभारी डॉ चितरंजन ठाकुर ने बताया कि अस्पताल भवन की स्थिति से सिविल सर्जन को अवगत कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >