दहशत में बीता दिन, रातभर नहीं आयी नींद

दलसिंहसराय : प्राकृतिक विपदा के रूप में दलसिंहसराय मुख्यालय में ढाई बजे तक भूकंप के तीन झटके थोड़ी थोड़ी देर पर महसूस किये गये. पहला सबसे तेज झटका लगभग 11.40 बजे के पास हुआ. जो करीब एक मिनट तक महसूस किया गया. इसे महसूस करते ही लोगों में आपाधापी व भगदड़ मच गयी. जो जहां […]

दलसिंहसराय : प्राकृतिक विपदा के रूप में दलसिंहसराय मुख्यालय में ढाई बजे तक भूकंप के तीन झटके थोड़ी थोड़ी देर पर महसूस किये गये. पहला सबसे तेज झटका लगभग 11.40 बजे के पास हुआ. जो करीब एक मिनट तक महसूस किया गया. इसे महसूस करते ही लोगों में आपाधापी व भगदड़ मच गयी. जो जहां थे, बाहर की तरफ दौड़े. वहीं पहले झटके से कम करीब 30 सेकेंड का दूसरा झटका 12.15 जबे 25 सेकेंड का तीसरा झटका 1.45 बजे लोगों ने महसूस की.
झटका अभास होते ही लोग अपने घरों से बाहर सड़कों व खुले जगहों की ओर दौड़े. वहीं अनुमंडल, प्रखंड, अंचल, बाल विकास परियोजना, थाना, अनुमंडल कोर्ट, अस्पताल, पीएचसी समेत सभी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में अफरातफरी मच गयी. सभी बाहर दौड़े.
इसी आपाधापी में कुछेक लोगों को चोटे भी आयी. एकाध स्कूली छात्र दहशत में बेहोश हो गयी. भूकंप को लेकर कोई बड़ी हादसा की तत्काल सूचना नहीं है. लेकिन ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्थिति कुछ मकानों व आरबी कॉलेज दीवार दरक गयी.एसडीओ वरुण कुमार मिश्र ने बताया कि तत्काल अनुमंडल क्षेत्र में भूकंप से जानमाल की क्षति की बात सामने नहीं आयी है. वैसे इसकी जानकारी प्रशासनिक स्तर पर ली जा रही है. दूसरी ओर भूकंप को लेकर लोग अभी तक दशहत में हैं. घरों के अंदर जाने से परहेज कर सड़कों या खुले जगहों पर जमें हैं. लोगों में बेचैनी व अफरातफरी का माहौल बना हैं.
जनहित बैठक स्थगित
जनहित से जुड़े विधि व्यवस्था, स्कूल संचालन, निर्वाचन, नगर यातायात व अन्य समस्याओं से संबंधित अनुमंडलीय स्तर की बैठक स्थगित हो गयी. बैठक की शुरूआत करते हुए एसडीओ वरुण कुमार मिश्र ने जैसे ही मुद्दा उठाया और उपस्थित लोगों से इसके निराकरण की बात उठायी. तभी अचानक भूकंप के झटके की दस्तक से अफरातफरी मच गयी. एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को झटका महसूस करते ही वे लोग बाहर की तरफ निकल गये जिससे बैठक स्थगित हो गयी. मोरवा : भूकंप के झटकों ने एकबारगी लोगों को हिला दिया.एक के बाद एक झटके से लोग दहशत में आ गये.
बैंक ऑफ इंडिया के कौवा शाखा में अफरातफरी मच गयी. इसमें एक महिला के जख्मी होने की खबर है. शाखा प्रबंधक शिव विलाश झा लोगों से संयम बरने की अपील कर रहे थे. काफी समय तक सड़कों पर भीड़ जमा रहा. सीओ शाह आलम क्षेत्रों में घूमकर क्षति का जायजा ले रहे थे. भूकंप के और झटकों की आशंका से क्षेत्र के लोगों में दहशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >